MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए यह आदेश जारी किया है कि अब प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज में भगवान राम और श्री कृष्ण के पाठ को शामिल किया जाएगा। बता दें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह ऐलान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया है उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान किया है कि राज्य के उच्च शिक्षा में स्कूल और कॉलेज में राम और श्री कृष्णा पर आधारित पाठ भी छात्रों को पढ़ाए जाएंगे।
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भगवान राम और श्री कृष्ण के पाठ को पढ़ाने का ऐलान करते ही कांग्रेस की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव के स्पेशल को करते हुए कहा कि भगवान राम और श्री कृष्ण के पाठ पढ़ाना अच्छी बात है लेकिन भ्रष्टाचार, पेपर लीक और घोटाले करना अच्छी बात नहीं।
सिलेबस में शामिल होंगे राम और कृष्ण के पाठ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश राज्य की उच्च शिक्षा में भगवान श्री राम और श्री कृष्णा पर आधारित पाठों को स्कूल और कॉलेज के छात्रों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा। यानी कि अब छात्रों को धार्मिक शिक्षा और संस्कृति का ज्ञान स्कूलों में भी प्राप्त हो सकेगा।
अध्यापक छात्रों को भगवान राम श्री कृष्णा के पद पर चलना सिखाएंगे जिससे छात्रों का धार्मिक और सांस्कृतिक विकास हो सकेगा।
मध्य प्रदेश में बनेंगे तीर्थ स्थल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे।
इस दौरान CM मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया कि “राम पथ गमन और श्री कृष्णा पथ गमन जैसे दोनों बड़े मेनिफेस्टो हाथ में लिए हैं और इन्हीं पथ गमन के आधार पर मध्य प्रदेश में भगवान राम और श्री कृष्णा जिन-जिन स्थानों पर गए थे उन सभी स्थानों पर जाकर उन्हें चिन्हित करते हुए तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का सरकार का संकल्प है।
CM मोहन यादव के एक्शन पर आया कांग्रेस का रिएक्शन
सीएम डॉ मोहन यादव ने स्कूल और कॉलेज की शिक्षा में भगवान राम और श्री कृष्ण के पाठों को शामिल करने का बड़ा ऐलान किया है जिस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा रिएक्शन सामने आया है उन्होंने कहा भगवान राम और श्री कृष्ण की शिक्षा देना अच्छी बात है लेकिन पेपर लीक और भ्रष्टाचार घोटाला करना पाप है सरकार को इससे बचना चाहिए।